RRB JE Vacancy 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारक युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में करियर बनाने का एक बेहतरीन सुनहरा मौका आ चुका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियरिंग (JE) के सहित विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन शॉर्ट नोटिस (Short Notice) जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,098 पदों पर योग उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा यदि आप भी इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो इस ब्लॉग पोस्ट में आपको योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन का लिंग सहित पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।
Railway Junior Engineer Vacancy 2026: Important Date (महत्वपूर्ण तिथियां)
Online Apply Start
14 August 2026
Online Apply Last Date
13 September 2026
Educational Qualification and Age Limit (शैक्षणिक योग्यता)
Post
Education
Subject (Stream)
JE / DMS
3 साल का डिप्लोमा / B.E. / B.Tech / समकक्ष बैचलर डिग्री
संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड या शाखा
CMA
B.Sc. डिग्री
Physics and Chemistry
Age Limit (आयु सीमा)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आयु सीमा में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी (जैसे OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट)।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
RRB जूनियर इंजीनियर पद पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन प्रमुख चरणों से गुजरना होगा:
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न पूछे जाएंगे। आमतौर पर इसमें CBT 1 और CBT 2 चरण होते हैं।
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
मेडिकल टेस्ट (Medical Examination): रेलवे के कड़े मेडिकल मानकों के अनुसार उम्मीदवारों का शारीरिक और आंखों का परीक्षण (Eye Test) किया जाएगा।
RRB JE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)
सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक एप्लीकेशन वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “Apply” बटन पर क्लिक करें और “Create an Account” विकल्प को चुनें।
अपना एक्टिव मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बुनियादी विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर साइन-इन करें।
CEN 04/2026 (Junior Engineer) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और पता ध्यानपूर्वक भरें।
अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज (जाति प्रमाण पत्र, डिप्लोमा/डिग्री सर्टिफिकेट) स्कैन करके अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/UPI) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
दर्ज की गई सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और फाइनल “Submit” बटन पर क्लिक करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र और पेमेंट रसीद का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।