IT SMART

Bihar Board 10th & 12th Dummy Registration Card 2027 Out: Direct Download Link & Correction Process.

अपने दोस्तों को भेजें

Bihar Board 10th & 12th Dummy Registration Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2027 में होने वाले मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड (Dummy Registration Card) जारी कर दिया है बोर्ड द्वारा (BSEB) वार्षिक 2027 में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड (Dummy Registration Card) आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जारी कर दिया गया है यदि आप भी 2027 में इंटर या मैट्रिक (10th/12th) परीक्षा देने वाले हैं तो आप 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 के बीच अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें सुधार (Correction) करवा सकते हैं इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप डाउनलोड करें और इससे में यदि कोई गलती है तो उसे कैसे सुधारे।

Bihar Board dummy registration card 2027

Bihar Board 10th and 12th dummy Registration Card 2027: Overview

Board NameBihar School Examination Board
Exam Name10th and 12th
Academic session2026-27
Document NameDummy Registration Card
(डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड)
Download Date25.07.2026 से 14.08.2026 तक
Official Website https://www.biharboardonline.org/

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्यों जारी करता है, और यह क्यों जरूरीहै।, डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या है।

बिहार बोर्ड फाइनल परीक्षा का ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड (Registration Card) और एडमिट कार्ड जारी करने के पहले एक डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड (Dummy Registration) जारी करता है इसका मुख्य उद्देश्य यह होता है। कि छात्र अपना विवरण की जांच कर सके और अगर इसमें कोई गलती है (जैसे नाम के स्पेलिंग, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, लिंग, फोटो, विषय,) तो उसमें समय रहते सुधार किया जा सके यदि आप इस अवधि में सुधार नहीं करते हैं तो यह गलतियां आपकी फाइनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट पर छपकर आ जाएगी।

Dummy Registration Card 2027 में क्या-क्या विवरण जांचें?

सबसे पहले आपको अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर लेना है। डाउनलोड करने के बाद, अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की बहुत बारीकी से जाँच करें। उसमें सबसे पहले छात्र/छात्रा के नाम और उसकी स्पेलिंग का मिलान करें। इसके बाद माता-पिता के नाम की स्पेलिंग और अपनी जन्मतिथि की जाँच करें कि वह आधार कार्ड से मैच कर रही है या नहीं। अपना लिंग (Gender), कोटि (Category), फोटो और हस्ताक्षर (Signature) भी ध्यान से देखें। यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा चुने गए विषय (Subjects) सही हैं या नहीं। यदि इसमें किसी भी प्रकार की कोई गलती है, तो तुरंत अपने स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल (हेडमास्टर) से मिलें और उन्हें इस बारे में सूचित करें।

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती होने पर सुधार कैसे करें (Correction Process)?

  • अगर आपके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती है, तो घबराएं नहीं! इसे ठीक करने की प्रक्रिया बेहद आसान और पूरी तरह निशुल्क है। सुधार के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • कार्ड में जहाँ भी त्रुटि हो, उसे चिन्हित (Mark) करें और बगल में सही जानकारी लिख दें।
  • इस प्रिंट आउट पर नीचे अपना हस्ताक्षर (Signature) करें।
  • अब इसे अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य के पास जमा कर दें।
  • आपके प्रधानाचार्य अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर इसे ऑनलाइन सुधार कर देंगे।”

Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड खुद से घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर से डाउनलोड कर सकते हैं, या फिर इसे अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

खुद से डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. सबसे पहले आधिकारिक (Official) वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होम पेज पर ‘डाउनलोड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड’ के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ अपना कॉलेज कोड, अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि सावधानीपूर्वक दर्ज (Fill) करें।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ या ‘व्यू’ (View) बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अगर आपको डायरेक्ट लिंक नहीं मिल रहा है, तो नीचे हमने लिंक दे दिया है। उस पर क्लिक करके भी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहाँ से इसे सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।”

Dummy Registration Card 2027 Download: Important Links.

12th Dummy Registration Card 2027 Link: -1Click Here
12th Dummy Registration Card 2027 Link: – 2Click Here
Inter Dummy Registration CardClick Here
10th Dummy Registration Card 2027 Link:Click Here
Matric Dummy Registration Card 2027 Link:Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Click Here
HomeClick Here

अपने दोस्तों को भेजें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top